जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की वायु गुणवत्ता सुधारने को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।डीएम ने शहर में भारी वाहनों की संख्या कम करने के लिए बाईपास कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु भूमि चयन के निर्देश दिए।
साथ ही प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र को लेकर पुलिस और यातायात विभाग को संयुक्त अभियान चलाने को कहा।
उन्होंने गल्ला मंडी रोड व रिफार्म क्लब रोड को गड्ढामुक्त कर धूल प्रदूषण कम करने, पीएसी कैंपस में कचरा पृथक्करण और कम्पोस्ट पिट संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि जनपद के सभी ईंट-भट्ठों को जून 2026 तक जीग-जैक पैटर्न में परिवर्तित कराया जाए।
साथ ही निर्माण स्थलों पर ग्रीन कर्टन और स्प्रिंकलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वायु गुणवत्ता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
