Barabanki: हैदरगढ़ तहसील में विशाल भंडारे एवं सुंदरकांड का हुआ आयोजन

 धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी जनपद की तहसील हैदरगढ़ में मंगलवार को विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद भक्तिमय माहौल में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

सुंदरकांड के दौरान पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से शीतल पेयजल एवं प्याऊ की व्यवस्था की गई। वहीं प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, चावल तथा मिष्ठान वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर तहसीलदार हैदरगढ़, नायब तहसीलदार, राजस्व कर्मी, अधिवक्तागण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की गई। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली तथा पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं सेवा भाव का वातावरण बना रहा।

Related posts