Raybareli News: सदर विधायक अदिति सिंह ने अभयदाता मंदिर संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली,।रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत शहर क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण अभयदाता मंदिर संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से बालापुर, ज्योतिबा नगर, चतुर्भुजपुर, शिवाजी नगर तथा आईटीआई कर्मचारी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही स्थानीय नागरिकों की मांग भी पूरी होगी।उन्होंने कहा कि अभयदाता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस सड़क के निर्माण के बाद सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

सड़क के बेहतर होने से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।विधायक अदिति सिंह ने कहा कि रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क, बेहतर आधारभूत संरचना तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

और भविष्य में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला जारी रहेगी।शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts