जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मोनू के पुरवा गांव में घरेलू विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नशे के प्रभाव में घर पहुंचे पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी और बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पति नयन नशे की हालत में पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी और बच्चे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बचाया।घायल महिला और बच्चे को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
