Bihar news: खान सर की कोचिंग बंद होते ही सड़क पर उतरे छात्र, पटना में भारी हंगामा

Dhara lakshya samachar Pvt Ltd

बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार देर शाम हुई कथित फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना के बाद खान ग्लोबल स्टडीज को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

Khan Sir : बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार देर शाम हुई कथित फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना के बाद खान ग्लोबल स्टडीज को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, हमले में तीन से चार राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। इसके साथ ही कोचिंग परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

घटना की सूचना मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। पटना एसएसपी ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी तथ्यों को इकट्ठा किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। हमले के बाद से कोचिंग संस्थान में पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। बड़ी संख्या में छात्र रोजाना कोचिंग पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें संस्थान बंद होने की वजह से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

स्थिति यह है कि कोचिंग के बाहर छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है और वे अपनी आगे की कक्षाओं को लेकर असमंजस में हैं। घटना के अगले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और कोचिंग परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। Khan Sir

तनावपूर्ण माहौल के बीच खान सर की अपील

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खान सर स्वयं कोचिंग सेंटर की बालकनी में पहुंचे और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने छात्रों से घर लौटने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया। हालांकि, छात्रों ने उनकी अपील के बावजूद प्रदर्शन जारी रखा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से स्पष्ट आश्वासन की मांग की है। Khan Sir

Related posts