जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायबरेली जिले में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा जनसामान्य से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता की अपील की।शासन की मंशा के अनुरूप जिलेभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा लगाते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करेगा।इस अवसर पर प्रखर मिश्रा ने बताया कि जिले में लगभग 8 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, जलवायु संतुलन बनाए रखना तथा जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षों के संरक्षण को सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधरोपण किया।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
