जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
हरचंदपुर रायबरेली। थाना हरचंदपुर पर पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी नीरज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम डिहवा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली के द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व शोषण करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हरचंदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 111/ 2026 धारा 137(2)/ 87/123/74 बीएनएस व धारा 7/8 पास्को एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हरचंदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनावर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी डिहवा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता एवं नाबालिक किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट को धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट में तरमीम कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक योगेश कुमार पायला, आरक्षी रामप्रीत की महती भूमिका रही।
