रेशम और रिवायत: बनारस की सांस्कृतिक विरासत और बुनकरों को समर्पित भव्य आयोजन।
वाराणसी। बनारस की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ी की विरासत को नई पहचान देने के उद्देश्य से “रेशम और रिवायत – सांस्कृतिक फैशन शो एवं बुनकर सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि उन मेहनतकश बुनकरों के सम्मान का एक सार्थक प्रयास है, जिनकी कला, समर्पण और अथक मेहनत ने बनारसी साड़ी को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाई है। कार्यक्रम के माध्यम से बनारस की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और बुनकर समुदाय को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जहाँ उनकी प्रतिभा और योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में बनारसी वस्त्रों की भव्य प्रस्तुति के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा, जो काशी की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट बुनकरों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा जाएगा।
प्रस्तुतकर्ता: चेतमणि जेम्स एंड ज्वेल्स
आयोजक: एसबी एवं वर्तिका जायसवाल
प्रायोजक: ब्रिजलेक्स होंडा, एके इंफ्रा ड्रीम एवं एके प्रॉपर्टी सॉल्यूशन
आयोजकों ने शहरवासियों से इस सांस्कृतिक पहल का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन बनारस की अमूल्य विरासत को संरक्षित करने, बुनकरों का मनोबल बढ़ाने और उनकी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
“जहाँ रेशम की खूबसूरती हो और रिवायतों की पहचान, वहीं बसता है हमारा बनारस।”
