Varanasi UP…अश्वनी–शिवदयाल की जोड़ी बनी जिला कैरम लीग पुरुष युगल चैंपियन

अश्वनी–शिवदयाल की जोड़ी बनी जिला कैरम लीग पुरुष युगल चैंपियन

वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के 11वें दिन पुरुष युगल फाइनल एवं मिश्रित युगल के मुकाबले खेले गए। पुरुष युगल फाइनल में अश्वनी चक्रवाल और शिवदयाल यादव की जोड़ी ने गौरव गुप्ता एवं कृष्ण दयाल यादव की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 19-18, 17-18, 25-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मिश्रित युगल स्पर्धा में लीग चरण के बाद कृष्ण दयाल यादव–आर्या यादव, शिवदयाल यादव–काव्या सेठ, अभिषेक विश्वकर्मा–ऋतंभरा तथा एक अन्य जोड़ी ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता में कुल 10 मिश्रित युगल मैच खेले गए।

प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा एवं आयोजन सचिव अश्विनी मौर्या की देखरेख में मैचों का संचालन किया गया। 4 जून को महिला एवं पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे, जबकि शाम 6 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related posts