जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली सीमा पर देश की रक्षा करने वाला फौजी आज अपनी ही जमीन के लिए तहसील से लेकर डीएम कार्यालय के चक्कर काट रहा है। सवाल ये है कि जब DM और कैबिनेट मंत्री के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो क्या SDM डलमऊ इन सबसे ऊपर हैं?
क्या फौजी को न्याय मिलेगा? प्रशासन जवाब दे। फिलहाल पीड़ित फौजी ग्राम सराय लखमी थाना डलमऊ का रहने वाला और पीड़ित की जमीन ग्राम ज्योतियामऊ परगना तहसील डलमऊ में है…फिलहाल फौजी दिनेश कुमार ने महुआ टीवी के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया इस सरकार में क्या फौजी को न्याय नहीं मिलेगा मैं देश की सेवा करता हूं अब मेरी घर की सेवा और रक्षा कौन करेगा थाने से लेकर तहसील एसडीएम, कैबिनेट मंत्री यहां तक की आज मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है ।
जब जिले में फौजी को न्याय नहीं मिला तो फौजी ने थकहार कर मुख्यमंत्री के दरबार को चुना और वहां पहुंच कर पूरी आप बीती बताई फिलहाल अब देखना है क्या उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से बड़े हैं रायबरेली के डलमऊ SDM क्या फौजी की जमीन उसे मिल पाएगी…वही पीड़ित फौजी ने बताया 8.5 बिस्वा भूमि बैनामा है परंतु दबंग अनीता पत्नी रज्जन बिना सरकारी बटवारा के जबरदस्ती कुछ भाग से अधिक रोड साइड कब्जा कर रही हैं ।
यदि विरोधियों का अवैध कब्जा हो गया तो पीड़ित फौजी की अपूर्ण छती होगी साथी ही जमीन पर पूरा कब्जा कर लिया जाएगा।फिलहाल पीड़ित फौजी दिनेश कुमार ने महुआ टीवी के संवाददाता से बातचीत करते हुए क्या कहा सुने पीड़ित फौजी का दर्द…
