धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेरा कनकू गांव में प्रथम जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 14 जून 2026, रविवार को सायं 5 बजे से आयोजित होगी, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता के आयोजक अमरीश पाण्डेय (छन्नू) ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश भी दिया जाएगा।
आयोजन समिति में भारतेंदु वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अजय वर्मा (नन्हू) एवं डॉ. प्रदीप प्रतियोगिता के अध्यक्ष होंगे। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में सर्वेश कृष्ण शास्त्री (बाबा) मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्षेत्र के कई सामाजिक एवं युवा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इनमें चित्रकेतु सिंह राजन (जिला प्रचारक, गाजियाबाद आरएसएस), अंकित तिवारी, सुधीर सिंह, नान्हा वर्मा, तुषार अवस्थी, अरवाज अहमद, मनीष वर्मा तथा दिनेश (डीडीसी प्रत्याशी) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम में फिरोज टेंट हाउस, मोनू डीजे तथा जैगर्स स्टूडियो (जितेंद्र वर्मा) का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और ग्रामीणों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम बनेगी तथा भविष्य में जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी।
प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 9454488829 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने दावा किया है कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र की सबसे आकर्षक और यादगार खेल प्रतियोगिताओं में से एक
