Raybareli News: रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार ने पड़ोसियों पर रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

पाहो गांव निवासी अभिषेक तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते लगातार उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपित उनके आने-जाने के रास्ते में बाधा उत्पन्न करते हैं और विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपितों में से एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर घूमता है और सरेआम गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। इससे परिवार के सदस्यों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपितों की गतिविधियों से उनकी जान-माल को खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक को दिए गए।

शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि पीड़ित परिवार को कब तक राहत और न्याय मिल पाता है।

Related posts