Barabanki UP: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को किया गया जागरूक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद बाराबंकी के जिला महिला अस्पताल में महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया गया।

चौपाल के दौरान महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, महिला मिशन शक्ति केंद्र तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी साझा की गई।

मिशन शक्ति टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान निम्नलिखित

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

1930 – साइबर हेल्पलाइन

112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

108 – एंबुलेंस सेवा

102 – स्वास्थ्य सेवा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे साइबर ठगी, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

Related posts