Fagvada punjab: CATC-38 के सातवें दिन सैन्य ज्ञान,संचार कौशल एवं अनुशासन पर विशेष बल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

फगवाड़ा 22 जून (शिव कौड़ा) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) फगवाड़ा में 8 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-38) के सातवें दिन कैडेटों के लिए सैन्य प्रशिक्षण ज्ञानवर्धक व्याख्यानों एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) एवं ड्रिल से हुई जिससे कैडेटों की शारीरिक क्षमता अनुशासन एवं आत्मविश्वास को और सुदृढ़ किया गया।

इसके पश्चात फील्ड सिग्नल, रेडियो टेलीफोनी (आरटी) प्रक्रिया तथा अग्नि सुरक्षा विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए इन सत्रों के माध्यम से कैडेटों को सैन्य संचार प्रणाली आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यवाही तथा सुरक्षा उपायों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई साथ ही, जालंधर ग्रुप की थल सैनिक कैंप (टीएससी) टीम ने अपना विशेष प्रशिक्षण जारी रखा जबकि ड्रोन प्रशिक्षण के अंतर्गत कैडेटों को आधुनिक ड्रोन तकनीक एवं उसके व्यावहारिक उपयोगों का प्रशिक्षण दिया गया।

दिन का प्रमुख आकर्षण खो-खो प्रतियोगिता रही,जिसमें कैडेटों ने उत्साह फुर्ती टीम भावना एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।दिन की गतिविधियों का समापन रोल कॉल के साथ हुआ यह शिविर कैडेटों में अनुशासन नेतृत्व क्षमता तकनीकी दक्षता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हुए उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक एवं सक्षम नेता बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Related posts