Raybareli News: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का गठन, पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज (रायबरेली)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया। इस अवसर पर नवगठित परिषद के पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

विद्यालय प्रशासन ने हेड बॉय के रूप में अनमोल सिंह तथा हेड गर्ल के रूप में खुशी चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं प्रज्ञा शुक्ला को एजुकेशन मिनिस्टर, समीक्षा शुक्ला को डिसिप्लिन मिनिस्टर, आस्था मिश्रा को कल्चरल मिनिस्टर, राज रावत को स्पोर्ट्स मिनिस्टर तथा अविनाश सिंह को ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नियुक्त किया गया। अन्य पदों पर भी विभिन्न छात्र-छात्राओं को दायित्व सौंपे गए।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई परिषद छात्रों की समस्याओं के समाधान, अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव एवं छात्र परिषद अध्यक्ष प्रेम शंकर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts