जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के मऊ नहर पुल के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, मोतीगंज गांव निवासी 23 वर्षीय भागीरथ रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान मऊ नहर पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल भागीरथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि घायल के दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर है। बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
