लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीतापुर के जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को और मजबूत बनाने का जताया विश्वास

धारा लक्ष्य समाचार 

जिला संवाददाता शफीक अहमद

सीतापुर/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रथम आगमन पर सीतापुर के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीतापुर नमींद्र अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर , क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, , , पूर्व विधायक सुनील वर्मा सहित जिला एवं नगर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि एवं अंत्योदय” के संकल्प को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके उत्तर प्रदेश आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और सेवा-भाव का संचार हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Related posts