राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से लें प्रेरणा: डीएम।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन से देशवासियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में उनके सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी।डीएम ने कहा कि जयंती केवल महापुरुषों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन भी है।

कार्यक्रम में रामधुन का वादन कर वातावरण को भावपूर्ण बनाया गया।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश गौतम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, महेश त्रिपाठी, रामेन्द्र मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts