जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली से
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बावन बुजुर्ग बल्ला में बुधवार को खेत में धान की रोपाई के दौरान भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि पम्पिंग सेट और ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।प्रार्थना पत्र के अनुसार मोनू मौर्या पुत्र विनोद कुमार निवासी अत्तरेहटा ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में ग्राम बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित गाटा संख्या 1555, 1557, 1564 व 1812 की भूमि खरीदी थी।
उक्त भूमि को बटाई पर दिया गया था और पिछले तीन वर्षों से किसी प्रकार का विवाद नहीं था।आरोप है कि बुधवार को वह खेत में मजदूर बृजेश, धर्मेन्द्र, बिन्देश और अरविन्द यादव के साथ धान की रोपाई के लिए सिंचाई करा रहा था, तभी विपक्षी राजकुमार पुत्र नन्हेलाल भानुमती पत्नी राजकुमार, कृष्ण बहादुर पुत्र वैजनाथ, किरन पुत्री राजबहादुर, किरन की दो विवाहित सगी बहनें तथा 8–10 अज्ञात लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला करदिया हमले में बृजेश, धर्मेन्द्र, बिन्देश और अरविन्द यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमलावरों ने खेत में रखा पम्पिंग सेट भी नहर में फेंक दिया तथा ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया।पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर सभी नामजद आरोपियों एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
