डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण,

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, 09 जुलाई 2026।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में स्थापित सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए लॉग बुक, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही वेयर हाउस की नियमित साफ-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के नेतृत्व में जनपद में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को पूरी पारदर्शिता, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ संचालित किया जा रहा है। उनके नियमित निरीक्षण और सक्रिय कार्यशैली से प्रशासनिक व्यवस्थाएं लगातार मजबूत हो रही हैं तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts