धारा लक्ष्य समाचार
हैदरगढ़। कस्बा हैदरगढ़ में मुख्य चौराहे के समीप लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे के किनारे स्थित राजू लस्सी नाम की मिठाई की दुकान है। गुरुवार की शाम इस दुकान में दही बड़ा खा रही महिला को उसमें कई कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। महिला को हो रही लगातार उल्टियों के कारण उसे इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बाराबंकी जिला मुख्यालय पर बड़ेल निवासिनी प्रिया तिवारी एक निजी आयुर्वेद कंपनी में स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। गुरुवार को कस्बा हैदरगढ़ में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर का स्थान देखने हैदरगढ़
सीएचसी में गुरुवार को भर्ती महिला।
आई थीं। शाम को भूख लगने के कारण राजू लस्सी की दूकान पहुंची। यहां वह दही बड़ा लेकर खाने लगी। अचानक उन्हें दही बड़ा में कीड़े रेंगते दिखे। इसी दौरान उसे उल्टी होने लगी। बताया कि वह दुकानदार पर में रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
