जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा चौराहे के पास बासी मोड़ पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ई-लोडर रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊंचाहार निवासी इरफान पुत्र अनीस अपनी बाइक से गदागंज से ऊंचाहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बांसी मोड़ की ओर से भूंसा लादने जा रहा एक ई-लोडर रिक्शा सामने आ गया। दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दीन शाह गौरा भेजा गया
