धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली/ऊंचाहार। दिल्ली से घर लौट रहे एक युवक की कानपुर में ट्रेन से उतरते समय दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार मौर्य पुत्र बेतालाल मौर्य, निवासी कमोली, क्षेत्र ऊंचाहार, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र कुमार मौर्य दिल्ली से ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर के किदवई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय वह हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। युवक की असमय मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से संबंधित अन्य विवरणों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
