अनियंत्रित कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल पति की मौत पत्नी गम्भीर हालत में लखनऊ रेफर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अनियंत्रित कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपती बुरी तरह से घायल हो गये घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बछरावां सीएचसी लाया गया जहाँ घायल पुरुष को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया वही महिला की गंभीर दशा को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना बुधवार शाम 6 बजे के आसपास की है।

बताया जा रहा है कि बन्नावां गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र महादेव 48 वर्ष अपनी पत्नी शिवकुमारी के साथ मोटरसाइकिल द्वारा बछरावां से गांव बन्नावा जा रहे थे बछरावां लालगंज रोड पर ओवरब्रिज के नीचे एक अनियंत्रित कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए , एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया जहाँ डॉ प्रभात मिश्र द्वारा रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया है ।

वहीं घायल शिवकुमारी को गम्भीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है ।थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही प्रचलित है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related posts