गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डबल फाटक रेलवे लाइन के पास से दबोचा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को थाना क्षेत्र स्थित डबल फाटक रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 177/2026 के तहत धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त रामजी पुत्र सूरजपाल सोनी, निवासी लोधवारी थाना डीह तथा अल्ताफ उमर पुत्र तारिक अजीज, निवासी बड़ा घोसियाना, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। अल्ताफ उमर पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा हत्या, अपहरण, साक्ष्य छिपाने, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं रामजी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं।

कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related posts