महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ एक मंच पर नजर आए. फडणवीस ने कहा कि अलग-अलग दलों के नेताओं का एक साथ कार्यक्रम में शामिल होना महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा है.
2019 के चुनाव के बाद सीएम पद को लेकर बीजेपी और अविभाजित शिवसेना के बीच मतभेद हो गए थे.
महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में एक साथ मंच पर नजर आए. इस दौरान फडणवीस ने मुंबई में कार्टूनिस्टों के लिए एक विशेष गैलरी बनाने की पहल करने का ऐलान किया.
75 कार्टूनिस्टों के काम और उनकी प्रोफाइल पर आधारित किताब ‘महाराष्ट्राची हास्यरेषा’ के विमोचन कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं का एक मंच पर आना कोई हैरानी की बात नहीं है. यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है.
आज तक से साभार
