जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवराम कोहली का पुरवा में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने 112, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वुमेन पावर लाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर देव प्रकाश पांडे, गोविंद नारायण पांडेय, सेक्टर संयोजक आशुतोष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, प्रधान डब्बू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
