जागरूकता सम्मेलन में व्यापारियों ने मुखर होकर उठाई अपनी समस्याएं
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज इकाई के तत्वाधान में जल निगम रोड, बालागंज में स्थित सूरज पैलेस बैंक्विट हॉल में “क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन “आयोजित हुआ
सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा सम्मेलन को संबोधित किया तथा सम्मेलन की अध्यक्षता बालागंज इकाई के चेयरमैन संजय जैन द्वारा की गई तथा कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष बालागंज इकाई के अध्यक्ष राहुल गुप्ता रहे इस अवसर पर बालागंज बाजार के व्यापारी भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सम्मेलन में दवा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को मुखरता से उठाया दवा व्यापारी एवं बालागंज आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री ज्ञान द्विवेदी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने दवा व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा रिटेल मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट के दवा बिक्री नहीं की जा सकती किंतु ऑनलाइन पर इसका कोई नियम नहीं लागू है ऑनलाइन कंपनियां 30 से 40% तक का डिस्काउंट दे रही हैं जबकि होलसेल में भी इतना मार्जिन ही नहीं है ऐसे में सरकार को यह चिंता करनी चाहिए कि यह दवा कंपनियां क्या नकली दवाई बेच रही हैं ।
तथा ग्राहकों के हितों के को नुकसान पहुंचा रही हैं तथा ऐसी तमाम दवाए जो बिना डॉक्टर की पर्चे के नहीं बेची जा सकती वह दवाई भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है दवा व्यापारियों ने सम्मेलन में सरकार से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने वाली दवा कंपनियों पर निगरानी रखने एवं अंकुश लगवाने की मांग की तथा समान प्रतिस्पर्धा के अवसर दिए जाने की आवश्यकता दिए जाने का मुद्दा उठाया।
सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वयं ऑनलाइन खरीदारी न करने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन में सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस द्वारा चोर के कहने पर सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।
बालागंज क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी एवं संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र रस्तोगी एवं उपाध्यक्ष दिनेश रस्तोगी ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने ज्वेलर्स की समस्या को रखा सर्राफा व्यापारियों ने कहा ज्वेलरी व्यापारियों को ज्वेलरी खरीद बिक्री का हीं व्यापार है ज्वेलर्स ग्राहकों की आईडी लेकर ही परचेसिंग करते हैं उसके बावजूद पुलिस ज्वेलरी व्यापारियों की नहीं सुनती है एवं उनका उत्पीड़न करती है।
अमेजॉन प्लेटफार्म पर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने अमेजॉन प्लेटफार्म पर व्यापार करने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया व्यापारियो ने सम्मेलन में कहा अमेजॉन की एक हफ्ते की रिटर्न पॉलिसी है किंतु वापसी में अनेक बार उनके द्वारा भेजे गए उत्पाद के स्थान पर दूसरे उत्पाद होते हैं तथा कंपनी बाद में सुनती नहीं है जिससे व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो जाता है।
“क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन” को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा व्यापारी अपने ग्राहकों का डाटा बैंक तैयार करें, व्हाट्सएप ,फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर आन लाइन बेचे।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान युग डाटा का युग है अपने ग्राहकों का डाटा बैंक तैयार करें। उन्होंने संगठन से अपनी बाजार में सामूहिक छूट की योजनाएं चलाएं जाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा व्यापारियों को उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही किया जाएगा तथा आदर्श व्यापार मंडल प्रत्येक व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा
बालागंज आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय जैन एवं अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने सम्मेलन में स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर पूरी बाजार में 5% से 15%तक की छूट की योजना चलाने जाने की घोषणा की।
“क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन में
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज इकाई के चेयरमैन संजय जैन, बालागंज इकाई के अध्यक्ष राहुल गुप्ता , उपाध्यक्ष सरवन कुमार कोषाध्यक्ष मोनू यादव ,वरिष्ठ महामंत्री नवनीत दीक्षित ,महामंत्री ज्ञान द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती सूरजमुखी साहू, उपाध्यक्ष श्याम किशोर मोर्य, उपाध्यक्ष महेंद्र रस्तोगी ,उपाध्यक्ष दिनेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ,उपाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा, संरक्षक हनुमान प्रसाद यादव सहित बालागंज क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
