मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव पहुंची पुलिस, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय।

टीसाखानापुर और डोमापुर में जागरूकता कार्यक्रम, 1090 से 1930 तक हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत चंदापुर थाना पुलिस ने टीसाखानापुर और डोमापुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान एसआई राजकुमार सिंह और महिला कांस्टेबल अनुष्का सिंह ने महिलाओं को बताया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें।

पुलिस ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 जननी सुरक्षा एंबुलेंस, 101 फायर ब्रिगेड, 112 पुलिस इमरजेंसी, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सकती है।जागरूकता कार्यक्रम में कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, राहुल गवालियान और कविता कुमारी के अलावा ग्राम प्रधान अत्रिकांत द्विवेदी, प्रधान राजकुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

पुलिस टीम ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी समस्या को लेकर संकोच न करें और जरूरत पड़ने पर बेझिझक पुलिस की सहायता लें।

Related posts