प्रेस क्लब निगोहां के प्रथम स्थापना दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, पदाधिकारियों ने जताया आपसी एकजुटता का संकल्प

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लखनऊ/निगोहां। प्रेस क्लब निगोहां के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्थापना दिवस के मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक एवं संपादक अमर ख्याल मुकेश द्विवेदी, अध्यक्ष विमल सिंह (दैनिक जागरण), उपाध्यक्ष मुईन खान (नवभारत टाइम्स), महामंत्री प्रदीप त्रिवेदी (अमर उजाला) सहित क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब सदस्य के रूप में मुझे भी सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर मैंने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। प्रेस क्लब निगोहां का पहला स्थापना दिवस पत्रकारों की एकजुटता और आपसी सहयोग का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को प्रथम स्थापना दिवस की हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही क्लब के उज्ज्वल भविष्य और पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य करने की कामना की गई।

Related posts