बंद मकान में घुसे चोर, पांच लाख के जेवर उड़ाए।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। घर में ताला बंद कर परिवार दूसरे मकान पर गया और पीछे से चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। नरायनपुर मजरे मोन गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। दोपहर में घर लौटे परिवार ने बिखरा सामान और टूटा ताला देखा तो उनके होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।नरायनपुर निवासी रामसागर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर सोए थे। मंगलवार सुबह परिवार सहित गांव में स्थित दूसरे मकान पर चले गए।

दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटे तो दूसरे तल पर रखा बक्सा टूटा मिला और सामान अस्त-व्यस्त था।

बक्से की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। घटना की सूचना डायल 112 पर देने के बाद पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts