जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावां, रायबरेली। कस्बे में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बंधन बैंक के बाहर से कर्मचारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक बाइक चोरी करता दिखाई दे रहा है।
बताया गया कि बंधन बैंक शाखा बछरावां में कार्यरत कर्मचारी सुशील कुमार सिंह ने 9 अगस्त को अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की थी और किसी काम से अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाहर लौटे तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में तहरीर देकर दी।
इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।
