संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने शव पोस्टमार्टम ले जाने से किया इंकार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली /ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ निवासी राजू यादव पुत्र माताबदल का शव फांसी के फंदे से लटका देख परिजनों मे कोहराम परिजनों ने पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ महीने पहले बसव इ पुर हुई घटना को लेकर पुलिस द्वारा लगातार युवक को प्रताड़ित किया जा रहा था मृतक के पिता माता बदल ने बताया कि इसके पहले 2 अगस्त को ऊंचाहार पुलिस ने मृतक को पकड़ कर ले ग ई थी।

ग्रामीणों की मदद से युवक को छुड़वाया गया था उसके बाद कल पुलिस घर पर आकर परिजनों से पूछताछ की थी इसी आहत मे आकर युवक ने 11 अगस्त की रात को एनटीपीसी डिप्यूटी से घर आने के बाद परिजनों को बिना बताए कमरे मे जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं परिजनों ने शव पोस्टमार्टम से लेजाने से इंकार कर दिया है

Related posts