जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। एम्स में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती किया गया और बाद में उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनका आरोप है कि इलाज में हुई कथित लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई।
मृतका की पहचान शिव दिन टिकरिया, जिला अमेठी निवासी मरीज के रूप में बताई जा रही है। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मामले को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा कर रहे हैं और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लापरवाही के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और एम्स प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
