मिशन शक्ति की चौपाल में गूंजी सुरक्षा की बात, बहू-बेटियों को बताए अधिकार।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज/रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम गढ़ी पोखरनी व राजा कंसपुर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल आयोजित की। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

टीम ने महिलाओं को 1090, 181, 112, 108, 1076, 102, 1930, 101 व 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया गया कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इसके अलावा कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृशक्ति वंदन तथा आंगनबाड़ी पोषण योजना की जानकारी दी गई।

रात्रि महिला स्कॉर्ट-112 के बारे में भी बताया गया।गढ़ी पोखरनी में हे0का0 शत्रु जीत राय, का0 अरुण कुमार, म0हे0का0 गीता सिंह, म0रि0आ0 रक्षा यादव, हिमानी तोमर, सांवली राठौर, राधा कुमारी व दीक्षा वर्मा मौजूद रहीं। राजा कंसपुर में हे0का0 शत्रु जीत राय, का0 अरुण कुमार, म0हे0का0 गीता सिंह, पीआरडी निशा व सुषमा ने सहभागिता की। टीम ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर हर परिस्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts