60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सौगात

रक्षाबंधन पर महिलाओं को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, 26 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा सुविधा का भी शुभारंभ किया गया।

जनपद रायबरेली में इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र रतापुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सलोन विधायक अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण देखा गया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, डमी चेक, साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए।

उद्यान मंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह योजना वरिष्ठ महिलाओं को आवागमन में बड़ी सुविधा प्रदान करेगी। विधायक अशोक कुमार ने इसे महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का विशेष उपहार बताया। वहीं जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि यह योजना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related posts