धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
फतेहपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र वासियो की मदद से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी भी कब्जे में ली है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शूरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रुड़की रोड पर क्षेत्र वासियो ने दो स्कूटीUP11CP 6640 सवार को रोक रखा है और उन पर मांस मिला है तो जब इसकी जांच शुरू की तो पता चला वह गोमांस है तो स्कूटी पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की जांच करने पर उसमें करीब 45 किलो प्रतिबंधित गौमांस मिलने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान आसिफ उर्फ बाबा काला (22) वर्षपुत्र गालिब निवासी कमेला कॉलोनी तथा अलीम (36)वर्ष पुत्र केसर निवासी लुहानी सराय, थाना मंडी, सहारनपुर के रूप में हुई। थाना पुलिस ने बरामदगी के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 344/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध शर्मा, हेड कांस्टेबल विपिन पाठक और कांस्टेबल रजनीश कुमार शामिल रहे।
