रक्षाबंधन की रात महिला से मारपीट का आरोप गाली-गलौज, अभद्रता व धमकी देने की शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नजर मोहम्मद खां मजरे बरहुवा गांव में रक्षाबंधन के पर्व पर एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता प्रीति पुत्री रामराज ने कोतवाली में तहरीर देकर दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला का कहना है कि 28 अगस्त की रात परिवार के सदस्य घर पर रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे।

इसी दौरान गांव निवासी बबलू पुत्र लतीफ खां तथा सलीम नामक व्यक्ति कथित रूप से नशे की हालत में उसके घर पहुंचे और परिवार के लोगों से विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की।पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

तथा गांव छोड़ने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts