रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अलग-अलग आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
गुप्त सूचना और सघन दबिश अभियान के दौरान बुधवार को पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपू पुत्र हरिलाल निवासी पूरे मुरखई अत्रेहटा, राजकरन पुत्र हंस बहादुर निवासी मोना, कौशलेन्द्र पुत्र दुलारे निवासी पुरेमतई, अनूप थमी पुत्र लाके लाल निवासी आजाद नगर तथा निर्मला पत्नी रामप्रकाश निवासी नवोदय तिराहा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में वांछित थे और काफी समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे। इनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार को मिली सफलता के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोतवाल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
