रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
देदौर (रायबरेली)। क्षेत्र के ग्राम पूरे उम्मेद, पोस्ट देदौर, ब्लॉक सतांव में तालाब का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दौरान तालाब का पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे पूरा मार्ग जलमग्न हो जाता है। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी जोखिम उठाकर पानी के बीच से गुजरना पड़ता है।
लंबे समय तक सड़क पर पानी भरा रहने से दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी बढ़ गई है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान ज्ञानप्रकाश सिंह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार यादव से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बन जाती है,
जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के अतिरिक्त पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था कर सड़क को जलभराव से मुक्त कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में भी आवागमन सुचारु रूप से जारी रह सके।
