जलभराव पीड़ितों के मसीहा बने सपा प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा, घर-घर पहुंचाई राहत सामग्री।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। शहर के नया पुरवा मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। मोहल्ले के करीब 100 घर जलमग्न हो गए हैं, जिससे लगभग 400 लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरों में पानी भर जाने से लोगों के सामने खाने-पीने और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे कठिन समय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा जलभराव पीड़ित परिवारों के लिए मसीहा बनकर सामने आए।शशिकांत शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने जलभराव से प्रभावित घरों तक पहुंचकर आटा, दाल, चावल, खाद्य तेल, नमक, आलू, प्याज सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। कई परिवार ऐसे थे जिनके घरों में चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया था। राहत सामग्री मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।इस दौरान शशिकांत शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।

उन्होंने प्रशासन से भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद जारी रहेगी।

राहत सामग्री प्राप्त करने वाले स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। ऐसे समय में शशिकांत शर्मा द्वारा घर-घर पहुंचकर की गई मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है। स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसी तरह जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करनी चाहिए। शशिकांत शर्मा की पहल ने जलभराव से जूझ रहे परिवारों को न केवल राहत पहुंचाई, बल्कि उन्हें यह एहसास भी कराया कि मुश्किल समय में कोई उनके साथ खड़ा है।

Related posts