धारा लक्ष्य समाचार सतीश कुमार
बाराबंकी। पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत सचिव और प्रशासक ने लाखों रुपए की हेरा फेरी कर दिया जिसमें ई ग्राम स्वराज पर सादे पेपर अपलोड कर कई लाख रुपयों का भुगतान करवा लिया मामला बाराबंकी जनपद के सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कन्हवापुर का है जहां पर 30 अप्रैल 2026 को ई ग्राम स्वराज पर बिल वाउचर के सादे पेपर अपलोड करते हुए लगभग चार लाख के करीब का भुगतान कर लिया जिसमें ग्राम प्रधान और अन्य के मानदेय के रूप में 49000 रु० का भुगतान किया गया ।
जिसमें शिवा सिंह, जी . पी . दुरौंधा और अनूप सिंह ग्राम प्रधान का नाम शामिल है तो वही 45200 रु ह्यूमपाइप के नाम वैष्णवी व्यापारी को ट्रांसफर दर्शाए गए ₹5000 हैंडपंप मजदूरी के नाम पर वर्मा ठेकेदार और सामान्यआदेश आपूर्तिकर्ता को देना बताए गए तथा 18000 रुपए हैंडपंप के नाम पर श्री केदारनाथ उद्यम को भुगतान के लिए दर्शाया गया 118059 रुपए ईंट पेमेंट इंटरलॉकिंग के नाम पर कौस्तकी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किए गए और 162000 हैंडपंप रिबोर श्री केदारनाथ के नाम भेजे गए तो ₹14000 हैंडपंप मरम्मत श्री केदारनाथ को दिखाया गया ।
इस प्रकार कुल रु०सत्र शुरू होते ही 30 अप्रैल 2026 को 4 लाख 11 हजार 2 सौ 59 रुपए बिना बिल वाउचर के सचिव ने भुगतान कर दियाग्रामीणों ने दावे के साथ बताया कि गांव में कहीं भी एवं पाइप नहीं खरीदे गए हैं फर्जी भुगतान करवाया गया है जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि यदि बिना बिल वाउचर के भुगतान करवाया गया है तो जाँच करा कर कार्यवाही की जाएगी ।
