धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
थाना फतेहपुर पुलिस की कार्यशैली से नाराज भारतीय किसान यूनियन तोमर ने थाने पर धरना देने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी आदेश त्यागी ने कहा कि थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के रवैये से आम जनता और किसान परेशान हैं।
पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी के विरोध में 8 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से थाना फतेहपुर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
संगठन ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि किसानों और आमजन की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए, नहीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
