रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के मऊ बाजार से मंगलवार को महाकाल कांवरिया संघ के तत्वावधान में शिवभक्तों का एक विशाल जत्था झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा के शुभारंभ के दौरान पूरा क्षेत्र “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूब गया।
बताया गया कि करीब डेढ़ सौ श्रद्धालु कांवर लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से देवघर के लिए प्रस्थान किए। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने कांवरियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फल, मिठाई एवं जल वितरित किया और सभी की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
उन्होंने कहा कि सावन और भादो माह में निकलने वाली कांवर यात्रा आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक आयोजन पर गर्व है।यात्रा के दौरान दिनेश मिश्रा, नीतू, राहुल सिंह, जीतू अवस्थी, अमित तिवारी, पवन तिवारी, अंशु तिवारी, मोतीलाल सोनी, प्रेमचंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कांवरियों के रवाना होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
