देवघर के लिए रवाना हुए शिवभक्त, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा दानेश्वर धाम परिसर

रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज स्थित दानेश्वर धाम मंदिर परिसर से मंगलवार को महाकाल कांवरिया संघ के तत्वावधान में शिवभक्तों का जत्था झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।जानकारी के अनुसार करीब 15 शिवभक्त कांवर लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के उद्देश्य से देवघर के लिए रवाना हुए।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, विजय धीमान, सभासद धर्मेंद्र वर्मा, नान मदनवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कांवरियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों द्वारा श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र, फल, मिठाई एवं जल वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सावन-भादो में निकलने वाली कांवर यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है तथा ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और धार्मिक चेतना का प्रसार होता है।यात्रा में राहुल, ओंकार, राहुल यादव, अरविंद साहू,

सभासद विनीत वैश्य, नीरज कुमार, लालू वैश्य, राजीव रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कांवरियों के रवाना होने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और बाबा भोलेनाथ से उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

Related posts