रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र के गंगापुरवा का पुरवा मजरे केंदरा राजा गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता लकी मिश्रा पत्नी राजेता मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही गुड्डू उर्फ सिद्धार्थ पुत्र रमाशंकर और शुभम पुत्र रमाशंकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर में आराम कर रही थी। उसी दौरान उसकी सास गुलाब देवी भी पास की चारपाई पर लेटी थीं।
आरोप है कि तभी गुड्डू उर्फ सिद्धार्थ और शुभम घर में घुस आए और महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे उसके गले और शरीर पर चोटें व खरोंचें आ गईं।महिला का आरोप है कि शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचीं उसकी सास गुलाब देवी का भी आरोपियों ने गला दबाया तथा उनके दाहिने हाथ के अंगूठे को काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं।
घटना की आवाज सुनकर महिला के जेठ बृजेश मिश्रा और जेठानी पूजा देवी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने लोहे के औजार से उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को चोटें आईं।घटना के बाद पीड़िता ने यूपी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
पीड़िता ने कोतवाली ऊंचाहार में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
