जमीन के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या, बेटे और पत्नी पर आरोप

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के कान्हमऊ गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमीन अपने नाम न करने से नाराज परिजनों पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, मृतक और उसके परिवार के बीच जमीन के बंटवारे व नामांतरण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते मृतक के बेटों और पत्नी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी बेटे और उनकी मां अपने ताऊ के साथ घर छोड़कर चले गए। मामले की सूचना मिलते ही खीरों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related posts