ग्राम चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

महराजगंज, रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुसुढ़ी सागरपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। चौपाल का आयोजन ग्राम प्रधान बृजकिशोर सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए शादी अनुदान, आयुष्मान कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशन योजनाओं, सड़क और नाली निर्माण सहित ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।अतुल कुमार ने बताया कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान किसी भी ग्रामीण द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जिससे गांव में संतोषजनक स्थिति दिखाई दी।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रज्जन सिंह, रोजगार सेवक सुरेश कुमार, पंचायत सहायक आलोक कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोहिणी मौर्य, संत कुमार, प्रेम बहादुर, बिहारी लाल, उदयराज, चंद्रभान, रामहर्ष, रामनारायण, राम बहादुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जनसहभागिता को भी बढ़ावा दिया गया।

Related posts