सदस्यता अभियान में भिड़े छात्र संगठन, कॉलेज गेट पर धरने से बढ़ा तनाव

रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। रायबरेली में सदस्यता अभियान के दौरान समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विवाद के दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts