तिथि भोज में दिखी आत्मीयता और अपनापन, अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के मार्गदर्शन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में तिथि भोज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर रानी श्रद्धा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह उपस्थित रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने अतिथियों का बुके भेंट कर एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।तिथि भोज उत्सव के दौरान अतिथियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। कुंवर रानी श्रद्धा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह, सभासद ममता वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ भोजन कर उनमें अपनत्व, समानता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित किया।
अतिथियों की बच्चों के बीच मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक आत्मीय बना दिया।बच्चों एवं अतिथियों को पौष्टिक भोजन के साथ फल, खीर सहित विभिन्न विशेष व्यंजन परोसे गए। भोजन के दौरान अतिथियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालयी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
तिथि भोज उत्सव के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, उमंग और आत्मीयता से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने बच्चों और अतिथियों के बीच अपनत्व एवं समानता का संदेश दिया तथा विद्यालय परिवार और समाज के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, एआरपी विनय मिश्रा, पंकज वर्मा, शिखा बाजपेयी, कल्पना सोलंकी, नीलम यादव, रीता झा, अंजूलता, इमरान खान, संगीता यादव, कमर जहां,
राजेश श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, मोहिनी त्रिपाठी, राकेश सैनी, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, नरेंद्र सिंह, शालू गुप्ता, सुत्तन सिंह, उमेश यादव सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
